page-content

Farmtracagri.com एस्कॉर्ट्स फार्मट्रैक ट्रैक्टर की आधिकारिक वेबसाइट है। हमारा लक्ष्य ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध कराना है जो बड़े, शक्तिशाली और प्रौद्योगिकी संचालित हों। हम किसानों को बजट ट्रैक्टर और विभिन्न कृषि समाधान प्रदान कर रहे हैं।

हमारे बारे में | फार्मट्रेक ट्रेक्टर - Farmtracagri.com

https://www.farmtracagri.com/content/escortsdxp/farmtrac/in/hi/about-us.html

फ्रैमट्रैक ट्रैक्टर भारत में एक अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है जो आपकी सभी कृषि आवश्यकताओं के लिए कृषि उपकरणों के साथ-साथ कृषि ट्रैक्टरों की एक विस्तृत विविधता प्रदान करती है। यह एस्कॉर्ट फ्रैमट्रैक ट्रैक्टर की आधिकारिक वेबसाइट है।

फार्मट्रेक ट्रेक्टर | कृषि ट्रेक्टर | खेती के लिए ट्रैक्टर | भारत में ट्रैक्टर - Farmtracagri.com

https://www.farmtracagri.com/content/escortsdxp/farmtrac/in/hi.html

Current page list : हमारे बारे में | फार्मट्रेक ट्रेक्टर - Farmtracagri.com

Current page list : Farmtracagri.com एस्कॉर्ट्स फार्मट्रैक ट्रैक्टर की आधिकारिक वेबसाइट है। हमारा लक्ष्य ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध कराना है जो बड़े, शक्तिशाली और प्रौद्योगिकी संचालित हों। हम किसानों को बजट ट्रैक्टर और विभिन्न कृषि समाधान प्रदान कर रहे हैं।

Current page list : https://www.farmtracagri.com/content/escortsdxp/farmtrac/in/hi/about-us.html

 
फार्मट्रैक को जाने

फार्मट्रैक

 

 

आधुनिक इंजीनियरिंग और अत्यधिक पावर और ट्रैक्शन के साथ मशीनों से लैस, फार्मट्रैक एक ऐसा ट्रैक्टर है जो अपने समय से आगे रहता है। फार्मट्रैक की प्रीमियम ट्रैक्टर रेंज 22HP से 80HP की रेंज में उपलब्ध है और अधिक श्रमता के साथ बड़े ट्रैक्शन को खींचने के लिए जानी जाती है। यह ड्राइवर के लिए अधिकतम आराम के साथ एक उच्च प्रदर्शन और प्रभवी मशीन है। यह T20 तकनीक और 500 घंटे के सर्विस इंटरवल के साथ आता है। फार्मट्रैक के ट्रैकटर 5 साल की वारंटी के साथ आते है। फार्मट्रैक ट्रैक्टर रेंज स्टाइल और उच्त्तम परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। 

tractor

एस्कॉर्ट्स अपने अनुसंधान और विकास पर निरंतर ध्यान देने के साथ विश्वस्तरीय पर स्वीकृत सर्वोत्तम विनिर्माण प्रथाओं का पालन करने के लिए जाना जाता रहा है। एस्कॉर्ट्स की फैक्ट्रियों में निर्मित दस लाख से अधिक ट्रैक्टर और हजारों से अधिक कंस्ट्रक्शन और मैटेरियल हैंडलिंग उपकरण, जो अत्यधिक ग्राहक संतुष्टि के विश्वप्रसिद्ध हैं, एस्कॉर्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता के प्रमाण हैं।

 

 

विजन और मूल्य

एस्कॉर्ट्स का विजन भारत की शीर्ष इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल होना है। हम अपने ग्राहकों की जरूरतों के लिए पसंदीदा समाधान प्रदाता बनकर, सम्मानजनक और नैतिक व्यवसाय के प्रथाओं का अभ्यास करके, इंजीनियरिंग उद्योग के भीतर पसंद के नियोक्ता के रूप में और अपने निवेशकों को बेहतर रिटर्न प्रदान करके इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

tractor

 

हमारे रणनीतिक मूल्य

 
हमारे रणनीतिक मूल्य परिभाषित करते हैं कि हम किस तरह से परिकल्पित भविष्य को प्राप्त करेंगे। इन्हें हमारे सोचने के तरीके और काम करने के तरीकों में शामिल किया जाना चाहिए
 
 

 

नवाचार

 
हम ग्राहकों की जरूरतों के समाधान देने के लिए, प्रौद्योगिकी और कल्पना की शक्ति का उपयोग करेंगे।
 

 

ग्राहक केंद्रितता

 
ग्राहक की जरूरतों और अनुभवों के प्रति तीव्र संवेदनशीलता, हम जो कुछ भी करते हैं उसका मार्गदर्शन करेगी।
 
 
 

 

स्फूर्ति

 
हम अपने बाजारों में दिशा और स्थिति को स्फूर्ति और गति के साथ बदलने की क्षमता के साथ काम करेंगे।
 

 

उत्कृष्टता 

 
 हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें विश्व स्तर के मानकों को प्राप्त करने और उनसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे।
 
 
tractor

 

 

 

एस्कॉर्ट्स के बारे में

 

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड, भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है, जो देश में खेती और निर्माण उपकरण के लिए एक पसंदीदा भागीदार है। सात दशकों से, एस्कॉर्ट्स ने कृषि - मशीनरी, निर्माण और सामग्री हैंडलिंग उपकरण और रेलवे उपकरण के उच्च-विकास क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के माध्यम से भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाने में मदद की है । एक आंतरिक अनुसंधान और विकास केंद्र द्वारा संचालित और वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं के सहयोग से, एस्कॉर्ट्स भारत की विकास कहानी में योगदान देने और लोगों के जीवन में गुणवत्ता परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।